जौनपुर, दिसम्बर 17 -- केकराही (सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज थाना क्षेत्र के डाभा गांव में मंगलवार की रात अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अन्नप्राशन का कार्ड बांटने केलिए शाहगंज के गोबरिया गांव अपने मौसी केघर गया था। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कसया कला गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश पुत्र बहादुर के पुत्री का एक सप्ताह बाद अगले रविवार को अन्नप्राशन होने वाला था। मंगलवार की शाम को वह अन्नप्राशन का कार्ड देने अपनी मौसी के घर शाहगंज के गोबरिेया गया था। मौसी के घर कार्ड देने केबाद शाम को वह अपने घर वापस लौट रहा था। शाम लगभग साढे़ सात बजे वह जैसे ही शाहगंज थाना क्षेत्र के डाभा गांव के पास पहुंचा, इसी दौरान बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डाभा गांव के ग्राम प्...