सीतापुर, जनवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। अन्नपूर्णा साहित्य संगम की मासिक काव्य गोष्ठी शहर के रंपा रोड स्थित एक निजी आवास पर आयोजन हुआ। बैठक का संचालन यासीन इब्ने उमर ने किया। संस्थान संरक्षिका पुष्पा अवस्थी संरक्षक के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गीता किशोर श्रीवास्तव ने वाणी वंदना से किया। इस दौरान डॉ. अनामिका वैश्य व कवित्री सुनीता यादव को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कवि व शायरों ने अनेक विषयों पर आधारित अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इसके अलावा जिला के दो वरिष्ठ साहित्यकार फारूक सरल तथा जिया रहमानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विजय प्रकाश, लक्ष्मी वर्मा, रौनक, अंबुज दीक्षित, हरेंद्र विक्रम सिंह, आलोक आदर्श आदि मौजूद रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...