गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में गुरुवार को माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की पूजा अर्चना विधि-विधान से की गई। इसीके साथ मंदिर परिसर में पाक्षिक अन्नपूर्णा उत्सव का शुभारंभ हो गया। गुरुवार को पंडित पूर्णानंद तिवारी ने मुख्य यजमान सुखदेव पाठक और अमृत लाल पाठक के साथ विधि-विधान से माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद पुनः गांडेय, मोहनडीह, बेलडीह, धर्मपुर सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर माता अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना की और नये चावल से बने प्रसाद माता को अर्पित किया। बता दें कि शुक्रवार से प्रतिदिन माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी विनोद पाठक के द्धारा की जाएगी। इस विषय में पूजा और मेला कमेटी के अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि गुरुवार से श्री-श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.