मेरठ, मार्च 6 -- मेरठ। संवाददाता सदर अन्नपूर्णा मंदिर में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व मंदिर समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक उद्धव कौदंड महाराज के सानिध्य में यात्रा का शुभांरभ हुआ। कलश यात्रा हनुमान चौक सदर से भ्रमण करते हुए वापस अन्नपूर्णा मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर पर कलश स्थापित कराए गए। कथावाचक उद्धव कौदंड ने श्रीमद् भागवत कथा के अध्यायों का वर्णन किया। प्रमोद गर्ग, शिवम मित्तल, विजय गोयल, अमित सिंघल, दीपांशु गर्ग, निशांत गर्ग, नितिन गर्ग आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.