चंदौली, मार्च 28 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के भरछा गांव में गुरुवार की देर रात अन्नपूर्णा भवन का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे खाद्यान्न चोरी कर ले गए। कोटेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोटेदार सुरेश कुमार अग्रहरि के अनुसार वह दुकान बंद कर शाम को घर चला गया किसी भी देर रात चोरों ने अन्नपूर्णा भवन का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 145 बोरी खाद्यान्न चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी कोटेदार को शुक्रवार की सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने के लिए गया। दुकान का ताला टूटा हुआ देखकर वह हैरान रह गया। जब उसने दुकान के अंदर देखा तो दुकान में रखे खाद्यान्न गायब मिले। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। कोटेदार ने बताया कि चोरों ने अन्नपूर्णा भवन के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसने में सफलता पाई और पूरे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.