सिद्धार्थ, अक्टूबर 9 -- खेसरहा। खेसरहा थाना क्षेत्र के सवाडांड गांव में उत्तर पोखरे के पास बन रहे अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और बुधवार को शांतिभंग में चलान कर दिया। सवाडांड गांव के प्रधान चंद्रेश यादव गांव के उत्तर पोखरे के पास मंगलवार देर शाम से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण करा रहे थे। काम देर रात 11 बजे तक चल रहा था तभी कोटेदार निर्माण स्थल पर पहुंच गए और इसका विरोध करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कोटेदार काम रुकवाने को आमदा हो गया। उसके बाद कोटेदार के लड़के ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक पक्ष से प्रधान और दूसरे पक्ष से दो लोगों को थाने लेकर गई। विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.