बलिया, फरवरी 10 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोहांव ब्लॉक के बढ़वलिया निवासी कोटेदार धनंजय सिंह ने गांव की सड़क किनारे 535 वर्ग फीट जमीन अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए दान दिया है। उनकी इस नेक पहल से बढ़वलिया गांव में अन्नपूर्ण स्टोर का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही आठ लाख की लागत से गोदाम का निर्माण होगा। इस पंचायत में सरकारी जमीन नहीं होने से यह योजना अधर में लटकी थी। कोटेदार द्वारा जनहित के इस कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है। मंगलवार को प्रधान आशा देवी ने ग्रामीणों के साथ कोटेदार का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। गांव निवासी स्व. अनिरूद्ध सिंह के 48 वर्षीय पुत्र धनंजय ने स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद खाद्यान्न वितरण को ही अपनी आजीविका को चुना। लेकिन इधर बीच प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना में सभी पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.