बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ व सुविधाजनक करने के लिए पहल की जा रही है। इसके लिए शासन ने डीएम कृतिका ज्योत्सना को पत्र जारी कर अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए कार्य योजना मांगी है। आयुक्त खाद्य ने पत्र जारी कर ग्रामीणों में अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए भूमि चिन्ह्ति सहित कर कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। विभागीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए जमीन चिन्ह्ति करने की तैयारी में जुट गए है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्रामीणों में अन्नपूर्णा भवन से राशन वितरित करने के लिए 225 भवनों के निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए ब्लाकों में 20-20 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के भूमि का चिन्ह्नित किया जाएगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.