बाराबंकी, जनवरी 2 -- सुबेहा। विकासखंड हैदरगढ़ के आलापुर गांव में विधायक दिनेश रावत, ब्लॉक प्रमुख रामदेव सिंह ने संयुक्त रूप से अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। गोमती नदी के तलहटी पर बसे इस आलापुर गांव में शुक्रवार के दिन अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर बोलते हुए ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि इसी भवन से सीएचसी सेंटर के तहत आने वाले सभी कार्य किए जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। विधायक श्री रावत ने बड़े बुजुर्गों को स्वागत किया। इस मौके पर कासीराम तिवारी प्रधान राम सिंह वह श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...