हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। अन्नदा महाविद्यालय के बीसीए विभाग की ओर से कौशल-विकास एवं औद्योगिक अनुभव कार्यक्रम के तहत शनिवार को शैक्षणिक दौरा का आयोजन किया गया। झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक दौरे को प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने रवाना किया। कहा कि छात्र इस दौरे में आधुनिक उपकरण,तकनीक तथा डिजाइनिंग को समझ सकेंगे। इस भ्रमण में बीसीए विभाग के 50 छात्र तथा तीन शिक्षक शामिल हैं । दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक विनिर्माण तकनीकों, उद्योग-संबंधी उपकरणों तथा इंजीनियरिंग और डिजाइन में उपयोग होने वाले उन्नत सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों से अवगत कराना है । प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण अधिकारियों ने छात्रों का स्वागत किया और संस्थान की कार्यप्रणाली, वर्तमान परियोजनाओं एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे मे...