लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) में 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति बांटा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने बागपत, शामली, कासगंज, भदोही में उप कृषि निदेशक कार्यालय व मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं, राजकीय भूमि संरक्षण केंद्र मऊरानीपुर झांसी में 50 शैय्या के छात्रावास भवन तथा लखनऊ में स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो इकाई का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने होली की शुभकामनाएं देते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि डबल इंजन सरकार मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अन्नदाता किसान उन्नत खेती के माध्यम से प्रदेश की समृद्धि में योगदान देते रहेंगे। बिचौलियों की भू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.