रामपुर, मार्च 12 -- जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 25 मार्च तक राशन का निशुल्क वितरण किया जाएगा। अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किलो गेंहू व 21 किलो चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। सैदनगर नगर, टांडा के 1340 अंत्योदय कार्डों पर उपलब्धता के अनुसार चावल के स्थान पर 5 किलो बाजरा का निशुल्क वितरण किया जाएगा। पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 2 किलो गेहूं प्रति यूनिट तथा 3 किलो चावल प्रति यूनिट राशन का निशुल्क वितरण किया जाएगा। साथ ही अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.