मधेपुरा, फरवरी 22 -- मधेपुरा। विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में अभिजीत घोष, सचिव, इंडियन केमिकल सोसायटी, कोलकाता ने बायोकार का निर्माण और उपयोगिता विषय पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. घोष ने बायोचार की अवधारणा को सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि बायोचार एक कार्बन-समृद्ध ठोस पदार्थ है, जिसे जैविक अपशिष्ट या बायोमास को सीमित ऑक्सीजन की उपस्थिति में उच्च तापमान पर तापीय अपघटन प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक न केवल कृषि अपशिष्टों के वैज्ञानिक उपयोग का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन अवशोषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बायोचार की तैयारी की विभिन्न विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.