अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या। भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। समिति मुख्य जिम्मेदारी अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय का निर्माण पूरा कराने की है। उन्होंने बताया कि यहां प्रस्तावित 20 गैलरियों का निर्माण सेवेन डी तकनीक पर चल रहा है जो कि आईआईटी चेन्नई व ईआईएल के विशेषज्ञों की देखरेख में यूपीआरएनएन के द्वारा किया जा रहा है। बताया गया कि यह निर्माण कार्य सितम्बर 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके उपरांत यहां श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रवेश का सिस्टम नि: शुल्क होगा अथवा सशुल्क इस पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा सभी गैलरियों की थीम से सम्बन्धित कंटेंट की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संग्रहालय में हनुमान जी के जीवन प्रसंगों पर आधारित एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.