भागलपुर, मई 2 -- सुपौल। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गुरूवार को संयुक्त श्रम भवन एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक प्राधिकार सचिव, जिला कल्याण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यशाला में 11 प्रखंडों में से 181 पंचायतों से श्रमिक उपस्थित हुए। श्रम अधीक्षक द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक (संशोधित) योजना 2024, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना 2008, बिहार भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अन्तर्गत संचालित निबंधन एवं विभिन्न योजनाओं इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा श्रमिकों को उनके अधिकार की भी जानकारी दी गई। मौके पर प्रवर्तन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.