लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान का 41वां स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 'बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डा. महेन्द्र सिंह एवं डा. लालजी प्रसाद निर्मल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के कार्यकारी अध्यक्ष हरगोविन्द बौद्ध करेंगे। भगवान बुद्ध की वंदना और परित्राण पाठ से शुभारंभ के बाद प्रमोद कुमार अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्त 'सार्वभौमिक बुद्ध का विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर सनातन संस्कृति एवं बौद्ध धर्म विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और खुशी फाउन्डेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.