बांदा, जनवरी 2 -- बांदा। ➡️संवाददाता थाना अतर्रा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के एक और सदस्य को किया गया गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास चोरी का माल व नगदी बरामद हुई है। 30 दिसंबर को गिरोह के चार आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि कस्बा अतर्रा के नरैनी रोड स्थित एक मकान से आभूषण तथा नकदी एवं 21नवंबर को अतर्रा स्टेशन रोड से एक मोटरसाकिल चोरी की घटना की सूचना मिली थी । इसको लेकर चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। शुक्रवार को अतर्रा बांदा रोड़ पर कच्ची सडक मार्ग से सोनू साहू उर्फ मुनुवा पुत्र अवधेश साहू उर्फ अड्डू निवासी कुशवाहा नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी के पास से 23 ग्राम सफेद धातु और 400 नकदी बरामद हुई है। एक आरोपी अभी फरार है।

ह...