वाराणसी, दिसम्बर 16 -- अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ -लौटूबीर अंडरपास से सरगना समेत तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार -पुलिस ने छापेमारी में चार गौवंश, एक पिकअप और एक कार की जब्त वाराणसी। लंका थाने की पुलिस ने सोमवार को अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास चार गैवंश, एक पिकअप और एक कार जब्त की है। गिरफ्तार रोहनिया के मिसिरपुर निवासी तस्कर अभिषेक यादव, चंदौली के छिमिया निवासी विजय यादव उर्फ टिल्लू यादव तथा रामनगर के सुल्तानपुर के मोहम्मद अफरोज शाह जेल भेज दिया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि बताया कि सूचना मिली की लौटूबीर अंडरपास से गौ वंश से भरा वाहन...