अररिया, फरवरी 2 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया पुलिस ने अन्तर्राजीय व अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, भारतीय व नेपाली रुपये के साथ गिरोह की दो महिला चोर सहित पांच शातिर को गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद घरों में बार-बार चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में डीआईयू टीम, बथनाहा व फुलकाहा थानेदार के साथ समन्वय स्थापित कर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने सीसीटीवी फुटेज,तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर चोरी में शामिल व्यक्तियों की पहचान की। इसके बाद मुजफ्फरपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.