पिथौरागढ़, दिसम्बर 5 -- बेरीनाग। श्री नाग महोत्सव समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय अन्तरराज्यीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल रही। फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के बीच खेला गया, जिसमे उधम सिह नगर ने 52 और पिथौरागढ़ ने 25 प्वाइंट बनाए। उधम सिंह नगर 27 प्वाइंट से विजयी रही। विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नगद धनराशि व ट्रॉफी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...