देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता: खुखुंदू पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। जनपद में पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही जनपद में हुई चोरी व छिनैती की चार घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इनके पास से नकदी, आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। यह सभी राजस्थान प्रांत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शहर के आईटीआई के पास बरहज के करायल उपाध्याय की रहने वाली सुमन पांडेय रहती हैं। वह 3 मई को ई-रिक्शा से बाजार करने के लिए जा रही थीं। ई-रिक्शा में अन्य महिलाएं भी बैठी थीं। रुद्रपुर मोड़ के समीप ई-रिक्शा में बैठी महिलाएं उतर गई। कुछ देर बाद सुमन को यह जानकारी हुई कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। यह देख वह परेशान हो गई। इसके बाद एसओजी व अन्य थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। इस बीच खुखुंदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.