बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के बाहरी हिस्से में टोल प्लाजा के पास एक भवन में चल रहे देह व्यापार के अनैतिक धंधे से जुड़े छह लोगों की पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाई है। इन पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। गिरफ्तार लोगों में पांच पुरुष और एक महिला है। यह जानकारी सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने दी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में शिवमूरत चौधरी, अंबुल पटेल, राजू यादव, रामकरन, हिमेश त्रिपाठी और एक महिला है। इन सभी को पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में 16 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टोल प्लाजा के पास एक दो मंजिला मकान में पकड़ा था। सीओ ने बताया कि यहां पर यहां पर महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर धन अर्जित करने के लिए अनैतिक देह व्यापार करती थीं। शिवमूरत स्वयं को भवन का मालिक और अंबुज क...