भागलपुर, मार्च 24 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कबीरपुर स्थित श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में रविवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जयंती बड़े भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस दौरान सबसे पहले भगवान आदिनाथ की पद्मासन प्रतिमा का श्रद्धालुओं द्वारा 108 कलशों से महामस्तकाभिषेक किया गया। इस अवसर पर सिद्ध क्षेत्र में अवस्थित प्राचीन प्रतिमा जिनालय को खोला गया। ऐतिहासिक पालकालीन, कुशान कालीन भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का दर्शन कर श्रद्धालुगण जय घोष कर रहे थे। पंडित अविनाश भाई कोल्हापुर महाराष्ट्र ने प्रवचन करते हुए हुआ कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ हैं। इनके उपदेश सामयिक हैं। जो सुधरते हैं, वे धर्म के मार्ग में चलते हैं। अनैतिक कार्य बंद करे बिना, धर्म का प्रारंभ नहीं होता है। मौके पर विजय रारा, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.