मथुरा, जनवरी 28 -- रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल गणतन्त्र दिवस विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूम धाम से मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कान्हा आकादमी के संस्थापक अनूप शर्मा, विद्यालय के चौयरमेन एसपी सिंह, निदेशक कृष्णा चौधरी एवं प्रधानाचार्या डॉ. प्रिया चौधरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। छात्रा एकता ने गणतन्त्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। विद्यालय चौयरमेन एसपी सिंह ने कहा कि बच्चे हमारे भावी कर्णधार हैं। विद्यालय के निदेशक कृष्णा सिंह ने सभी को गण्तंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ. प्रिया चौधरी द्वारा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...