बुलंदशहर, जनवरी 5 -- तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम प्रियंका गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर राजस्व, विद्युत, पुलिस, सिंचाई, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, ब्लॉक, आपूर्ति, समाज कल्याण आदि विभागों से संबंधित 5 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें मौके पर मात्र 1 समस्या का निस्तारण किया गया। एसडीएम प्रियंका गोयल ने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को देते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार खुशबू सिंह, अखिलेश यादव, पालिका ईओ गार्गी त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत सहित तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...