बुलंदशहर, जनवरी 6 -- अनूपशहर बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जुगेंद्र सिंह सेजवाल और सचिव पद पर अमित शर्मा निर्वाचित हुए। मंगलवार को बार एसोसिएशन में अध्यक्ष तथा सचिव पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। जिसमें 193 वकीलों में से 192 वकीलों ने मत का प्रयोग किया। बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जुगेंद्र सिंह सेजवाल को 113 मत मिले और मनोज चौहान को 79 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए अमित शर्मा को 114 मत और अवधेश शर्मा को 77 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया। अध्यक्ष पद के लिए 34 मतों से जुगेंद्र सिंह सेजवाल तथा सचिव पद के लिए 36 मतों से अमित शर्मा को विजयी घोषित किया गया। अन्य सभी पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध चयन हो चुका है। दोनों विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। दोनों विजयी प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.