मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम सुब्रत कुमार सेन ने की। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों के प्रति संवेदनशील होने व अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्हें जानकारी दी गई कि इस अधिनियम के तहत हत्या के 54 मामलों में सभी आश्रित को फरवरी 2025 तक की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। बताया गया कि अबतक प्रथम किश्त के 60 व द्वितीय किश्त के 114 स्वीकृत मामलों में मुआवजा भुगतान किया गया है। मुआवजा भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध 2,49,73,671 रुपये का व्यय हुआ है। इस दौरान विशेष लोक अभियोजक अत्याचार निवारण अधिनियम से प्राप्त कांडों के निष्पादन, न्यायालय में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.