पटना, फरवरी 6 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी 20 विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी से बिहार और देश का नाम रौशन करते रहने को कहा। साथ ही उसे बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया। इसके पहले सीएम ने शुक्रवार को अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रुपये का चेक एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अनु बक्सर के सिमरी थाने के मुकुंदपुर गांव की एक साधारण परिवार की लड़की है। भारतीय टीम को विजय बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना के तहत पदक जीतने वाले राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे रही है। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर प्रकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.