रांची, जनवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को मोरहाबादी में हुई। अध्यक्षता समिति के संयोजक उपेंद्र रजक ने की। उन्होंने कहा कि राज्य में दलितों के संवैधानिक अधिकारों के लगातार हनन के बाद भी कोई भी राजनीतिक पार्टी आवाज नहीं उठा रही है। इंडिया गठबंधन सरकार स्थानीय नीति, नगर निकाय चुनाव हो या कर्मचारी-पदाधिकारियों की पदोन्नति सभी जगहों पर एससी के साथ भेदभाव कर रही है। संतोष रजक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सिर्फ एक वर्ग को तरहीज दी जा रही है। इससे दलितों में आक्रोश है। नायक महासभा के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि सरकार की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ विपक्ष कोई आवाज नहीं उठा रही है। रविदास महासभा के चौधरी टिंकू रवि ने कहा कि सरकार ने निकाय चुनाव में संविधान के विपरीत रोटेशन चक्र को लुप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.