जमशेदपुर, फरवरी 21 -- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लव कुश कुमार के जमशेदपुर आगमन पर स्थानीय बैंकों के साथ बैठक हुई। इससे अनुसूचित जाति वर्ग के विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं में सहभागिता, वित्तीय समावेशन एवं समन्वय की स्थिति की समीक्षा हुई। सदस्य द्वारा विभिन्न बैंकों से अनुसूचित जाति वर्ग को मिल रहे ऋण, स्वरोजगार योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय सशक्तीकरण से जुड़ी पहल की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया और अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र लाभार्थियों को ऋण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक...