गुड़गांव, फरवरी 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मत्स्य पालन विभाग ने शहरी क्षेत्र होने के बावजूद मत्स्य पालन की नई गतिविधियों को लागू किया है। जिले में वर्तमान में लगभग 70 एकड़ खारे पानी की भूमि में झींगा पालन किया जा रहा है। मत्स्य पालन विभाग खारे पानी में झींगा/मत्स्य पालन करने पर अधिकतम 14 लाख रुपये की परियोजना लागत पर सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति व महिलाओं के लिए 60 प्रतिशत अनुदान राशि मिलेगी। मत्स्य अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि खारे पानी में झींगा पालन की एक फसल की अवधि 90 से 120 दिन होती है। एक हेक्टेयर इकाई से औसतन 7 से 9 टन उत्पादन प्राप्त होता है, जिससे प्रति फसल लगभग 10 से 15 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक लाभ लिया जा सकता है। मछली/ एक्वेरियम कियोस्क, मछली फीड मिल के निर्माण तथा रेफ्रिजरेटेड-इंसुलेटेड फोर...