पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति के शिक्षित बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एकदिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निजगेहूवा पंचायत अंतर्गत बथनाहा वार्ड संख्या आठ में मत्स्य विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें विभाग के प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में मत्स्य महाविद्यालय किशनगंज से पहुंचे विशेषज्ञों ने मत्स्य आधारित स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अमन हसन, डॉ. सर्वेंद्र कुमार, डॉ. परमानंद प्रभाकर, डॉ. पूजा शकलानी एवं रवि शंकर ने मछली से बने विभिन्न उत्पादों जैसे अचार, पापड़, तकली आदि तैयार करने की विधि बताई और इसके बाजार की संभावनाओं पर भी चर्चा की। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस योजना के तहत इच्छुक किस...