जहानाबाद, मई 17 -- कलेर, निज संवाददाता प्रखंड की दक्षिणी कलेर पंचायत अंतर्गत बुलाकी बीघा महादलित टोला में डॉ आंबेडकर समग्र विकास सेवा अभियान के तहत सरकार आपके द्वार को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनरेगा योजना का सामाजिक अंकेक्षण भी किया गया जिसमें लाभार्थियों के द्वारा भौतिक एवं लिखित प्रतिवेदन तैयार करते हुए मामलों को मौके पर निष्पादन भी किया गया। सेवा अभियान के तहत ग्राम सभा सह जन सुनवाई में विशेष प्रशिक्षित संसाधन सेवी के द्वारा प्रतिवेदन को पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दक्षिणी कलेर पंचायत के पंचायत सेवक कुंदन कुमार ने की, जिसमें विभिन्न विभाग की सहभागिता थी। इसके उद्देश्य के बारे में पंचायत सेवक ने कहा कि विशेष सेवा शिविर में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समुदाय एवं वंचित वर्ग के लोगों को इसके माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.