रामपुर, फरवरी 5 -- बिलासपुर। हाईवे स्थित अंबेडकर पार्क में अनुसूचित जाति के एक युवक को धारदार हथियार से घायल कर देने का मामला सामने आया है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाएगी। घटना बीती 25 जनवरी की दोपहर तीन बजे की है। केमरी थाने के गांव खेमपुर निवासी निशांत ने मुबारकपुर गांव निवासी बादल, मौहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी जस्सी और शरद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। निशांत का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व मुख्य आरोपी बादल ने गांव के रास्ते पर उसे बाइक से टक्कर मार दी थी। तब उसकी कहासुनी हो गई थी और बादल मौके से भाग गया था, लेकिन उससे रंजिश रखने लगा था। इस घटना के बाद बीती 25 जनवरी की दोपहर वह नगर स्थित अंबेडकर पार्क में आया हुआ था। वहां बादल सहित तीनों आरोपी...