गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम। अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदान करने के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसमें पात्र किसानों के चयन के लिए ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया। इसमें आठ किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर मिलेगा। इन किसानों को ट्रैक्टर खरीदर करने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सीटीएम सपना यादव की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसबी-89 योजना के अंतर्गत ड्रॉ हुआ। योजना के तहत कुल 60 किसानों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से 08 किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 3 लाख रुपये (जो भी कम हो) की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। जिन किसानों का नाम ड्रॉ में शामिल नहीं हो सका, उनकी...