हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी। खेल विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के ओपन पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता 22 जनवरी से कालाढूंगी इंटर कॉलेज में होने जा रही है। डीएसओ निर्मला पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व यात्रा भत्ता दिया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। इच्छुक खिलाड़ी कोच राजेन्द्र नेगी से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...