किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार शनिवार को पंचायत गाछपारा आदिवासी टोला, वार्ड संख्या 11 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए एक विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान उज्ज्वल दृष्टि योजना के अंतर्गत बुनियाद केंद्र के माध्यम से कुल 22 लाभुकों को नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि सुविधा मिल सके। शिविर में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बाल विकास पदाधिकारी, जिला प्रबंधक (बुनियाद केंद्र), बुनियाद केंद्र के कर्मी एवं विकास मित्र की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिला प्रशासन आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.