हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी। खेल विभाग की ओर से आयोजित अनुसूचित जनजाति बालक/बालिका वर्ग का ओपन एथलेटिक्स का 8 दिवसीय फिजिकल प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के वरिष्ठ सहायक अधिकारी नीरज पांगती ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रैकसूट व शूज भेंट किए। उत्तराखंड लॉन टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त इनकम टैक्स सहायक निदेशक डीएस रावत ने खिलाड़ियों को लक्ष्य हासिल करने को प्रेरित किया। इस दौरान डीएसओ डॉ. निर्मला पंत, किशोर पाल, त्रिलोक जीना, उमेश रावत, गोविंद लटवाल, अंकुश रौतेला, शशि, हेमलता, पूनम, कैलाश जोशी, तरुण पांडे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...