चाईबासा, जनवरी 29 -- चाईबासा। विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर गुरुवार को चाईबासा में जिला भाजपा की ओर से एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदधारियों को इस योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इसे ग्रामीणों के समग्र विकास की योजना बताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की पूर्व की योजना में कई प्रकार की खामियां थी जिसे जी राम जी के जरिए ठीक किया गया है और रोजगार की गारंटी देने वाला एक कानून तैयार किया गया है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री रहे अर्जुन मुंडा ने नगर निकायों के चुनाव की अधिसूचना पर सवाल उठाते हुए कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में नगर निकायों का अतिक्रमण...