जहानाबाद, अगस्त 11 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) के सदस्यों ने हड़ताल के तीसरे दिन धरना दिया। सदर प्रखंड परिसर में जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती की अध्यक्षता में आयोजित धरना में विधायक महानंद सिंह ने कर्मचारियों के मुद्दों को उठाते हुए उनका समर्थन किया। विधायक महानंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा, हमारे अनुशासित कर्मचारी हमारे प्रशासन की रीढ़ हैं। उनकी मांगों को गंभीरता से लेना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। मैं पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं और प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। सड़क से सदन तक हम आपके साथ हैं। धरना में शामिल कर्मचारियों ने दावा किया कि हड़ताल से सरकारी कामकाज पर काफी असर पड़ा है। सरकार वेतन वृद्धि समेत हमारी 10 सूत्री मांगे शीघ्र माने। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.