सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर एसपी पूरन कुमार झा ने सख्त रुख अपनाया है। इस क्रम में शुक्रवार को एसपी ने मुफस्सिल थाने में दर्ज कांडों की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान कई मामलों के अनुसंधान में गंभीर शिथिलता व अनावश्यक विलंब सामने आया। इस लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दो अनुसंधानकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण की भी मांग की है। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि थानों में दर्ज कांडों का अनुसंधान समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। अनुसंधान में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में इस तरह की शिकायतें या अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.