खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया एसपी ने थाने में दर्ज मामले के अनुसंधान में सुस्ती बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए एक एसआई को निलंबित करते हुए गंगौर के छह व अलौली थाना के थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन को स्थगित कर दिया है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार एसपी राकेश कुमार द्वारा गंगौ थाने में लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा कार्य में घोर लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया। इस पर एसपी ने त्व्रित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। गंगौर थाना के छह पुलिस पदाधिकारियों का रोका गया वेतन: एसपी ने गत 27 जनवरी को गंगौर थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों के कार्यों एवं अनुसंधान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.