किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज, संवाददाता। शहर के तांती बस्ती में एक केस के अनुसंधान के लिए गई सदर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है।मामले को लेकर 13 मार्च को सदर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सदर थाना की एक महिला पुलिस पदाधिकारी एक केस के अनुसंधान के लिए गई थी। जहां एक व्यक्ति अचानक आ गया और महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।सदर थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद में सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.