कानपुर, फरवरी 20 -- पीएसआईटी में चल रहे वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट फुटप्रिंट 2के26 के चौथे दिन शुक्रवार को बॉस्केटबाल, शतरंज, बैडमिंटन, कैरम आदि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बालिका बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में कुल 45 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में अनुष्ठी सक्सेना और वैष्णवी सिंह की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब जीता। आर्या मिश्रा और दिव्यांका सिंह की जोड़ी उपविजेता रही। बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता में 11 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में टीम मंत्री मंडल ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। टीम में प्रसून कटियार, सार्थक पांडेय, संघदीप, उदय कुमार, अनिकेत सिंह, गौरव कुमार और कुंवर आदित्य शामिल रहे। गोल्डन स्टेट टीम उपविजेता बनी। शतरंज प्रतियोगिता में 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.