सहारनपुर, फरवरी 18 -- मोहल्ला महलतला स्थित गीताभवन चलती देवी मंदिर में जारी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को देवप्रतिमाओं का पुष्पाधिवास संस्कार विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। श्री लक्ष्मी नारायण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में मंदिर में शिव परिवार, राम दरबार, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा तथा मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमाओं की स्थापना हेतू अनुष्ठान कार्य चल रहा है। यज्ञाचार्य अनुज आत्रेय की देखरेख में पुष्पाधिवास अनुष्ठान विद्धान पंडितों द्वारा कराया गया। देव प्रतिमाओं को सुगंधित पुष्पों से अलंकृत कर विशेष पूजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान दीपांशु गोयल, सचिन गर्ग, अतुल गोयल, विवेक गर्ग, अतुल मित्तल, प्रदीप गर्ग, अवधेश गोयल, प्रदीप कपाड़िया, अंकुर गर्ग, मनीष गोयल व सुयश गर्ग ने विधिवत पूजा-अर्चना क...