अयोध्या, अक्टूबर 6 -- अयोध्या। रामनगरी में पहली बार एक साथ 501 रामार्चा पूजन व 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य के सानिध्य में शुरू हुए अनुष्ठान के पहले दिन हाथी-घोड़ा व बैंड-बाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा जानकी घाट से होकर राम पथ होते हुए सरयू तट पहुंची। यहां मां सरयू के अभिषेक -पूजन के उपरांत शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने सरयू जल से कलश को भरकर पुनः गंतव्य पर वापस लौटी। इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी वल्लभाचार्य ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ दादा गुरु स्वामी राम हर्षण दास के द्वारा शुरू कराए गए श्रीराम मंत्र अनुष्ठान के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती समारोह के दृष्टिगत किया गया है। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.