नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और विराट कोहली अपनी पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे। दोनों ने संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट कोहली उत्साह से लबरेज किंतु शांत और स्थिर नजर आए। वहीं अनुष्का शर्मा काफी भावुक दिखीं। इस मुलाकात का एक वीडियो भजन मार्ग के अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी कियाा गया है। मुलाकात के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से कहा कहा, 'अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए। विनम्र रहिए और खूब नाम जपिए।' वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाते हुए कहते हैं कि अपने काम को भगवान की ...