देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के नेहरू नगर स्थित ब्लूमिंग रोज एकेडमी तीन दिवसीय स्पोर्ट- डे प्रोग्राम का समापन सोमवार को हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालय के प्रबंधक विजय पटेल व प्रधानाचार्य अंजली यादव ने प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक प्रोग्राम के प्रथम विजेता अनुष्का त्रिपाठी एवं बेस्ट प्लेयर का अवार्ड शुभम यादव को प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रबंधक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ उनके उत्साहवर्द्धन का द्योतक है। बच्चों के प्रतिभा और रूचि के हिसाब से भिन्न-भिन्न गेम्स का आयोजन होने से उनके प्रतिभा का आकलन शिक्षक, छात्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने से उनके अभिभाव...