बहराइच, जनवरी 15 -- जिले में संचालित गोवंशों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने हेतु डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार एस.एफ.सी. पूलिंग को बढ़ाया जाय। डीएम द्वारा पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से गोआश्रय स्थलों का भ्रमण कर संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा के माकूल बन्दोबस्त किये जाएं। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक करायी जाय। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवाचार के माध्यम से गोशाला में उपलब्ध गोबर का सुदपयोग कर गोशाला को स्वावलम्बी बनाने का प्रयास किया जाय। बैठक के दौरान डीएम ने अन्य बिन्दुओं की भी समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्य पशु चिकित्साधिकार...