पटना, दिसम्बर 14 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इनके मनोनयन पर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और समस्त भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। नवीन की पार्टी के भीतर अनुशासित और सादगीपूर्ण कार्यकर्ता की छवि है। उन्हें इस नई जिम्मेवारी के लिए मंगलकामनाएं है। युवा शक्ति को सम्मान : तारकिशोर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.